किशोरी ने असम में अपने एचआईवी पॉज़िटिव बॉयफ्रेंड का खून अपने शरीर में किया इंजेक्ट
सुआलकुची (असम) में 15-वर्षीय किशोरी ने एचआईवी पॉज़िटिव बॉयफ्रेंड का खून कथित तौर पर अपने शरीर में इंजेक्ट कर लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 3-साल पहले फेसबुक के ज़रिए संपर्क में आए थे और लड़की के परिजन इस रिलेशनशिप के खिलाफ हैं। बकौल रिपोर्ट्स, लड़की अभी डॉक्टरों की निगरानी में है और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार हो गया है।