किस आईपीएल टीम के कितने खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2024 की भारतीय टीम में हैं शामिल?
टी20 विश्व कप-2024 के लिए घोषित 15-सदस्यीय भारतीय टीम में मुंबई इंडियंस के सर्वाधिक (4) खिलाड़ी हैं। टीम में राजस्थान रॉयल्स व दिल्ली कैपिटल्स के 3-3, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु व चेन्नई सुपर किंग्स के 2-2 और पंजाब किंग्स के 1 खिलाड़ी हैं जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइज़र्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के एक भी खिलाड़ी नहीं हैं।