किस ज़ोन के कितने छात्रों ने जेईई एडवांस्ड 2023 के टॉप 500 में बनाई जगह?

आईआईटी गुवाहाटी द्वारा रविवार को घोषित किए गए जेईई एडवांस्ड 2023 के नतीजों के अनुसार, टॉप 500 में आईआईटी हैदराबाद ज़ोन के सर्वाधिक 174 अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके बाद दिल्ली ज़ोन (120), बॉम्बे ज़ोन (100), रूड़की ज़ोन (46), खड़गपुर ज़ोन (37), कानपुर ज़ोन (16) और गुवाहाटी ज़ोन (4) का स्थान है। हैदराबाद ज़ोन के वी.सी. रेड्डी परीक्षा के टॉपर हैं।

Load More