किस जेस्चर के कारण ज़िम्बाब्वे ने जीता आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड 2023?

ज़िम्बाब्वे ने आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड-2023 जीता है। ज़िम्बाब्वे को जून में पुरुष क्रिकेट विश्व कप क्वॉलिफायर में वेस्टइंडीज़ पर जीत के बाद उसके खेल आचरण के लिए पुरस्कार मिला। आईसीसी ने कहा कि रोमांचक मुकाबले के बाद ज़िम्बाब्वे ने तुरंत अपने प्रतिद्वंदियों को सांत्वना दी। बाद में वेस्टइंडीज़ वनडे विश्व कप-2023 के लिए क्वॉलिफाई करने में असफल रहा।

Load More