किस तरह से कंटेंट क्रिएटर्स ट्विटर के ऐड रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल से कर सकते हैं कमाई?
ट्विटर के ऐड रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम के लिए एलिजिबल होने के लिए कंटेंट क्रिएटर्स को 'ब्लू' या 'वेरिफाइड ऑर्गेनाइज़ेशन' का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसके अलावा कंटेंट क्रिएटर्स के पोस्ट्स पर 3 महीने में कम-से-कम 1.5 करोड़ इम्प्रेशन होने चाहिए और उनके कम-से-कम 500 फॉलोअर्स होने चाहिए। एलिजिबल होने के बाद भुगतान के लिए उनके पास स्ट्राइप अकाउंट होना चाहिए।