संसद के नए भवन में लोकसभा के 888 सदस्य आराम से बैठ सकते हैं जो पुरानी लोकसभा की क्षमता से अधिक है। नए संसद भवन में राज्यसभा के लिए 384 सीटों की क्षमता है और इसमें पुराने भवन की तरह सेंट्रल हॉल नहीं है। नए संसद भवन में हर एक सांसद की सीट पर एक मल्टीमीडिया डिस्प्ले होगा।