किस नियम के तहत वर्ष 1700, 1800 व 1900 नहीं थे लीप इयर?
1700, 1800 व 1900 लीप इयर नहीं थे लेकिन साल 2000 था। जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (अमेरिका) के मुताबिक, 100 से विभाजित होने वाले साल में 4 साल वाला लीप डे का नियम उन वर्षों पर लागू नहीं होगा जो 400 से विभाजित नहीं होते हैं। अगर यह नियम लागू रहा तो 2100, 2200, 2300 और 2500 लीप इयर नहीं होंगे।