किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में सेंसेक्स ने दिया सबसे अधिक रिटर्न?
मई 2004 से मई 2014 तक प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान सेंसेक्स ने सबसे ज़्यादा (लगभग 400%) रिटर्न दिया। 2014 से 2024 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सेंसेक्स ने 200% से ज़्यादा की बढ़त हासिल की। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी के पहले कार्यकाल (16 मई 1996-1 जून 1996) के दौरान सेंसेक्स में गिरावट देखी गई।