किस वजह से अमेरिका में हुई है बेबी फॉर्मूला की कमी?
अमेरिका में बेबी फॉर्मूला की किल्लत की वजह अमेरिकी बाज़ार के लिए अधिकतर सिमिलैक फार्मूला बनाने वाली कंपनी ऐबट के संयंत्र में कंटामिनेशन है। उपभोक्ताओं द्वारा फॉर्मूला में खराबी की शिकायत के बाद कंपनी ने फरवरी में अपना यह संयंत्र बंद कर दिया था। इसके अतिरिक्त फार्मूला के पदार्थों की आपूर्ति और पैकेजिंग संबंधी समस्याएं भी कमी की वजह हैं।