किसने जड़े हैं आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के?
आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने आईपीएल की 141 पारियों में 357 छक्के लगाए हैं। उनके बाद ए.बी. डीविलियर्स (251), रोहित शर्मा (240), एम.एस. धोनी (229) और कायरन पोलार्ड (223) का नंबर आता है। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल की 215 पारियों में 218 छक्के लगाए हैं।