किसने रखा चक्रवाती तूफान 'रेमल' का नाम और क्या है इसका मतलब?
चक्रवाती तूफान 'रेमल' के 26 मई को पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने की आशंका है जिससे वहां के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। ओमान ने इस चक्रवाती तूफान का नाम 'रेमल' रखा है और अरबी में इसका मतलब 'रेत' होता है। आईएमडी के मुताबिक, 26 मई की सुबह तक 'रेमल' गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।