किसने सोचा था भारतीय मूल का शख्स यूके का पीएम हो सकता है: दावेदार सुनक पर निखिल कामत
ज़ीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत ने यूके के पूर्व वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में से एक ऋषि सुनक के साथ अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। कामत ने ट्विटर पर लिखा, "75 साल पहले, 15 अगस्त 1947 को किसने सोचा होगा कि एक भारतीय मूल का शख्स एक दिन यूके का प्रधानमंत्री बन सकता है।"