किससे पूछकर आपने हाईवे बंद किए: किसानों के मार्च के बीच हरियाणा सरकार से हाईकोर्ट
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किसानों के मार्च के मद्देनज़र पंजाब-हरियाणा बॉर्डर ब्लॉक किए जाने पर हरियाणा सरकार से पूछा है कि उसने किससे पूछकर हाईवे बंद किया और जनता को परेशान करने का अधिकार उसे किसने दिया। हरियाणा सरकार ने कहा कि किसानों ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली। बकौल कोर्ट, प्रदर्शनकारियों को स्वतंत्र रूप से आवाजाही का अधिकार है।