किसान आंदोलन के बीच ड्यूटी पर तैनात हरियाणा के एक और एसआई की हुई मौत
किसान आंदोलन के बीच ड्यूटी पर तैनात हरियाणा के एक और सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की मौत हो गई है। हरियाणा पुलिस ने बताया कि एसआई विजय कुमार की तैनाती टोहाना बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा बॉर्डर) पर थी और ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। गौरतलब है, इस प्रदर्शन के दौरान अब तक कुल 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।