किसान आंदोलन में मरने वाले किसान के परिवार ने ₹1 करोड़ का मुआवज़ा लेने से किया इनकार
किसान आंदोलन के बीच खनौरी बॉर्डर (हरियाणा-पंजाब बॉर्डर) पर जान गंवाने वाले 21 वर्षीय किसान शुभकरण सिंह के परिवार ने राज्य सरकार (पंजाब) द्वारा दिए गए ₹1 करोड़ के मुआवज़े को लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो...हमें रुपयों का लालच नहीं है।" मृतक किसान बठिंडा का निवासी था।