किसान के बेटे-बेटियां गुस्से में हैं: कंगना को थप्पड़ मारे जाने पर संजय सिंह

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अभिनेत्री और नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद कंगना रनौत को सीआईएसएफ की महिला जवान द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर 'आप' नेता संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "बीजेपी नेताओं को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए...किसान के बेटे-बेटियां गुस्से में हैं।" संजय ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 4 जून को उनकी गाड़ी पर ​हमला किया।

Load More