किसान के बैंक अकाउंट में यूपी में दिखने लगे ₹100 अरब, होल्ड किया गया खाता
उत्तर प्रदेश के भदोही में भानु प्रकाश बिंद नामक एक किसान के बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक के अकाउंट में करीब ₹100 अरब आ जाने का मामला सामने आया है। प्रभारी बैंक मैनेजर आशीष तिवारी ने कहा कि यह अकाउंट एनपीए हो चुका है और इतनी बड़ी धनराशि दिखने के बाद फिलहाल इस खाते को होल्ड कर दिया गया है।