किसान चंडीगढ़ बॉर्डर पर करेंगे धरना समाप्त, पंजाब सरकार ने मानी 13 में से 12 मांगें
पंजाब में मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना दे रहे किसान संगठन अपने धरने को समाप्त करेंगे। ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप धालीवाल ने बताया कि राज्य सरकार और किसानों के बीच बैठक में मामला सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है। बकौल खबर, पंजाब सरकार ने किसानों की 13 में से 12 मांगों को स्वीकार कर लिया है।