किसान पुत्र धनखड़ अपनी विनम्रता के लिए जाने जाते हैं, वह एक अच्छे उप-राष्ट्रपति होंगे: पीएम

बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए द्वारा उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "खुशी है...वह हमारे उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे।" उन्होंने ट्वीट किया, "किसान पुत्र धनखड़ अपनी विनम्रता के लिए जाने जाते हैं। उन्हें हमारे संविधान की गहन समझ है।" बकौल पीएम, मुझे विश्वास है कि वह एक अच्छे उप-राष्ट्रपति होंगे।

Load More