किसान व नौजवान पर बात करनी चाहिए: पीएम के 'कांग्रेस मंगलसूत्र छीन लेगी' बयान पर सचिन पायलट
राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'कांग्रेस आपका मंगलसूत्र छीन लेगी' बयान पर कहा है, "हमें किसान, नौजवान, उद्योग और एक बेहतर भारत बनाने की बात करनी चाहिए।" सचिन पायलट ने कहा, "मंदिर-मस्जिद और 'मंगलसूत्र' की बातें करके मुझे लगता है कि भावनाओं को भड़काने का काम हो रहा है।"