किसानों का राजनीतिक दलों से मोहभंग हो गया है लेकिन प्रदर्शन चलता रहेगा: किसान नेता टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा है कि किसानों का राजनीतिक दलों से मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि किसान वोट देंगे और लौटकर प्रदर्शन में शामिल होंगे। टिकैत ने लोकसभा चुनाव में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग बीजेपी को वोट नहीं देंगे लेकिन पार्टी फिर भी चुनाव जीत सकती है।