किसानों के आंदोलन के बीच कई किसान नेताओं के 'X' अकाउंट किए गए सस्पेंड

किसानों के आंदोलन के बीच कई किसान नेताओं के 'X' अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान नेता सुरजीत फूल, रमनदीप मान, तेजवीर और सरवन पंधेर के 'X' अकाउंट को सस्पेंड किया गया है। गौरतलब है कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के प्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच सोमवार को हुई बैठक बेनतीजा रही।

Load More