किसानों के कूच से पहले दिल्ली पुलिस की मॉक ड्रिल के बाद लोगों को हुई सांस लेने में तकलीफ
पूर्वी व उत्तरी दिल्ली के इलाकों में लोगों ने शनिवार को आंखों में जलन व सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। लोगों को गैस रिसाव का भी संदेह हुआ। बाद में पुलिस ने बताया कि किसानों के दिल्ली कूच करने से पहले हुई दंगा विरोधी मॉक ड्रिल में आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया था जिसके चलते ऐसा हुआ।