किसानों के ट्रैक्टर मार्च के आह्वान के बीच गौतमबुद्ध नगर के लिए जारी हुई ट्रैफिक एडवाइज़री
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने किसानों द्वारा आज (सोमवार) यमुना एक्सप्रेस-वे, लुहारली टोल प्लाज़ा व महामाया फ्लाईओवर से होते हुए ट्रैक्टरों से दिल्ली मार्च निकालने के आह्वान के बीच ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। पुलिस ने दिल्ली जाने वाले लोगों से यातायात संबंधी असुविधा से बचने के लिए मेट्रो का प्रयोग करने को कहा है। पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं।