किसानों के प्रदर्शन के बीच 22 दिन बाद खोला गया अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे
किसानों के प्रदर्शन के बीच 22 दिन बाद अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे खोल दिया गया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा है, "प्रदर्शनकारी पंजाब-हरियाणा सीमा पर ही अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।" पंधेर ने कहा, "हमने ‘दिल्ली चलो’ मार्च वापस नहीं लिया है। हम हाईवे से बैरिकेडिंग हटाए जाने तक का इंतज़ार करेंगे। सीमाओं पर हमारा विरोध जारी रहेगा।"