किसानों के प्रदर्शन के बीच दिल्ली का लाल किला पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से किया गया बंद
'पीटीआई-भाषा' ने एएसआई के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि किसानों के प्रदर्शन के बीच दिल्ली स्थित लाल किला परिसर को सुरक्षा कारणों से पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बकौल अधिकारी, लाल किले को देर रात अचानक सील किया गया था। लाल किले के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।