किसानों के प्रदर्शन के मद्देनज़र हरियाणा के 7 ज़िलों में 3 दिन तक बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं
किसानों के प्रदर्शन के मद्देनज़र हरियाणा के 7 ज़िलों में 11 फरवरी सुबह 6 बजे से 13 फरवरी रात 11:59 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस सेवाएं और सभी प्रकार की डोंगल सेवाएं बंद कर दी गई हैं। ये ज़िले अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा हैं। हालांकि, इस दौरान वॉइस कॉल सेवाएं चालू रहेंगी।