किसानों के प्रदर्शन में हुए पथराव में 2 डीएसपी व 24 पुलिसकर्मी हुए घायल: हरियाणा पुलिस

हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के दौरान हुए पथराव व हमलों में 2 डीएसपी व 24 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और कुछ किसानों को भी चोट लगी है। बकौल कपूर, प्रदर्शन के चलते मुख्य रूप से अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग प्रभावित है। राज्य के 15 ज़िलों में धारा-144 लागू है।

Load More