किसानों के 'भारत बंद' के आह्वान के चलते गौतमबुद्ध नगर में कल के लिए लागू की गई धारा 144
किसान संगठनों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर किए गए 'भारत बंद' के आह्वान के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार (16 फरवरी) के लिए धारा 144 लागू की गई है। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर 5 या उससे अधिक लोगों के जुटने, शराब पीने व सरकारी प्रतिष्ठानों से 1 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन के इस्तेमाल आदि पर प्रतिबंध लगा रहेगा।