किसानों के संसद कूच के बीच दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगा भीषण जाम
भूमि मुआवज़ा और बेहतर पुनर्वास सुविधाओं की मांग को लेकर किसानों के संसद (दिल्ली) तक कूच करने के बीच दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया है। इस बीच पुलिस ने बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है और ड्रोन के ज़रिए निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात दिखे।