किसानों के साथ बातचीत सकारात्मक रही, रविवार को होगी अगले दौर की बैठक: अर्जुन मुंडा

किसानों और सरकार के बीच हुई तीसरे दौर की बैठक गुरुवार देर रात तक चली लेकिन इसमें कोई हल नहीं निकल पाया। बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, "किसान नेताओं के साथ बातचीत सकारात्मक रही। किसान नेताओं द्वारा बताए गए मुद्दों को ध्यान में रखते हुए हम रविवार को अगले दौर की बैठक करेंगे।"

Load More