किसानों को रोकने के लिए पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर फिर दागे गए आंसू गैस के गोले
पुलिस ने 'दिल्ली चलो' मार्च कर रहे किसानों को रोकने के लिए बुधवार को शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा बॉर्डर) पर फिर आंसू गैस के गोले दागे। एमएसपी गारंटी कानून और कर्ज़माफी की मांग समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान मार्च कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को भी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए थे।