किसानों ने अपनी मांगों को लेकर शुरू किया 'रेल रोको आंदोलन', पटरियों पर बैठे
किसानों ने अपनी मांगों को लेकर 'रेल रोको आंदोलन' शुरू कर दिया है। 'एएनआई' ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अमृतसर (पंजाब) में किसान पटरियों पर बैठे दिख रहे हैं। किसानों का यह आंदोलन आज (रविवार) शाम 4 बजे तक चलेगा। किसान नेता सरवन सिंह ने कहा, "जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम विरोध जारी रखेंगे।"