किसानों ने 'दिल्ली चलो' मार्च दोबारा किया शुरू, गैस मास्क पहने नज़र आए किसान
न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाला कानून बनाने समेत कई मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा बॉर्डर) पर डटे किसानों ने दोबारा 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू किया है। इस दौरान किसान गैस मास्क पहने नज़र आए। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, "कोई भी किसान और युवा आगे नहीं जाएगा, सिर्फ किसान नेता शांतिपूर्ण तरीके से आगे जाएंगे।"