किसी का जवान बेटा दुनिया से चला जाए इससे बड़ा कोई दुख नहीं: मूसेवाला की हत्या पर शहनाज़
पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार को मानसा (पंजाब) में हुई हत्या पर अभिनेत्री शहनाज़ गिल ने शोक जताया। उन्होंने पंजाबी में ट्वीट किया, "किसी का जवान बेटा दुनिया से चला जाए...इससे बड़ा दुख नहीं हो सकता।" वहीं, सिंगर सलीम मर्चेंट ने लिखा, "इस खबर से स्तब्ध और दुखी हूं...हमारा गाना जल्द ही रिलीज़ होने वाला था।"