किसी के काम को कम नहीं आंकना चाहिए: अपना शौचालय खुद साफ करने को लेकर नारायण मूर्ति
इन्फोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह अपना शौचालय खुद साफ करते हैं। उन्होंने बताया, "हमारे समाज में शौचालय साफ करने वालों को हीन भावना से देखा जाता है...मैं अपने बच्चों को समझाता हूं कि किसी के भी काम को कम नहीं आंकना चाहिए। भगवान की दया से हम अच्छी स्थिति में हैं।"