किसी के नक्शे कदम पर नहीं चल रही: 'भूल भुलैया 2' में विद्या बालन से तुलना पर कियारा
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने फिल्म 'भूल भूलैया 2' में उनके काम की तुलना 'भूल भुलैया' में विद्या बालन के अभिनय से करने पर कहा कि वह किसी के नक्शे कदम पर नहीं चल रहीं। उन्होंने कहा, "यह (फिल्म)...साइकोलॉजिकल थ्रिलर नहीं...बल्कि हॉरर कॉमेडी है।" बकौल कियारा, मूल फिल्म के सार को बनाए रखने लिए इसमें 'मंजोलिका' नाम इस्तेमाल किया गया है।