किसी के पिता तक नहीं जाना चाहिए: अजय राय के 'बाप की इज़्ज़त नहीं की' बयान पर अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के बयान 'जिस व्यक्ति ने अपने बाप की इज़्ज़त नहीं की, ऐसा व्यक्ति किसका ही सम्मान करेगा' पर अखिलेश ने प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने कहा, "कभी किसी के पिता और मां-बहन को लेकर बात नहीं करनी चाहिए।" इससे पहले अखिलेश ने राय को 'चिरकुट' कहा था।