किसी के बाप में दम नहीं था कि सैनेटरी पैड पर फिल्म बनाए: 'पैडमैन' को लेकर अक्षय
अभिनेता अक्षय कुमार ने 'पैडमैन' और 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' जैसी सामाजिक मुद्दों वाली अपनी फिल्मों पर बातचीत की है। उन्होंने कहा, "'पैडमैन' तब बनाई जब लोगों में पैड हाथ में लेने की हिम्मत नहीं थी...किसी के बाप में दम नहीं था कि सैनेटरी पैड पर फिल्म बनाए।" उन्होंने आगे कहा, "समाज में बदलाव लाने के लिए...ऐसी 100 फिल्में बनाऊंगा।"