किसी को किसी भी धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए: उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा, "किसी को किसी भी धर्म के खिलाफ अभद्र भाषा या अपमानजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए...यह स्वीकार्य नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "एक सभ्य समाज में आतंकवाद, विभाजन और घृणा की कोई जगह नहीं है।" बकौल उपराष्ट्रपति, भारतीयों को अपनी संस्कृति पर गर्व है और वह सभी संस्कृतियों और धर्मों का सम्मान करते हैं।