किसी को नहीं बख्शेंगे चाहे कितना भी बड़ा आदमी हो: पेपर लीक को लेकर राजस्थान के सीएम
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने रविवार को एक जनसभा में प्रदेश में पेपर लीक को लेकर कहा, "जिसने भी नकल कराकर प्रदेश को बदनाम करने का काम किया, उसको छोड़ेंगे नहीं।" उन्होंने कहा, "हम किसी को नहीं बख्शेंगे चाहे कितना भी बड़ा आदमी हो।" गौरतलब है, सरकार ने पेपर लीक मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।