किसी को नज़रबंद नहीं किया गया, यह अफवाह फैलाने की कोशिश है: जम्मू-कश्मीर के एलजी
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती को नज़रबंद करने की रिपोर्ट्स पर कहा है, "यह पूरी तरह से निराधार है।" उन्होंने आगे कहा, "पूरे जम्मू-कश्मीर में न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है और न ही किसी को नज़रबंद किया गया है।" बकौल सिन्हा, यह भ्रामक अफवाह फैलाने की कोशिश है।