किसी को भी अशांति फैलाने नहीं देंगे: पटियाला में हुई हिंसा पर पंजाब के सीएम
पंजाब के पटियाला में शिवसेना व खालिस्तान समर्थक सिख संगठनों के बीच हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "मैंने डीजीपी से बात की है...इलाके में शांति बहाल की गई है...राज्य में किसी को भी अशांति फैलाने नहीं देंगे।" वहीं, पटियाला ज़ोन के आईजी राकेश अग्रवाल ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों व अफवाहों के कारण हिंसा भड़की थी।