किसी को भी बीजेपी से मुकाबला करने के लिए 50-60 वर्षों की तपस्या करनी होगी: नड्डा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि किसी को भी बीजेपी का मुकाबला करने के लिए 50-60 वर्षों की तपस्या करनी होगी। उन्होंने कहा, "बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो सही विचारधारा के साथ सही दिशा में चलती है।" बकौल नड्डा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...के नेतृत्व में...पूरी दुनिया में बीजेपी के विचारों की छाप पड़ रही है।"