किसी तरह मदद की जा सकती है?: महंगे टमाटरों को लेकर रोते विक्रेता के वीडियो पर विजय वर्मा

अभिनेता विजय वर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक सब्ज़ी विक्रेता रोते हुए बता रहा है कि टमाटर महंगे होने से उसका गुज़ारा मुश्किल हुआ है। विक्रेता ने कहा कि उसके पास दूसरी सब्ज़ियां खरीदने के पैसे नहीं हैं। विजय ने लिखा, "क्या किसी तरह इनकी या कमाई का ज़रिया गंवा चुके लोगों की मदद हो सकती है?"

Load More