किसी दल और व्यक्ति के विरोध को देश के विरोध में न बदलें: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा कि हर राजनीतिक दल का दायित्व है कि वह किसी पार्टी और व्यक्ति के विरोध को देश के विरोध में न बदलें। उन्होंने कहा, "विचारधाराओं का अपना स्थान है, और होना भी चाहिए। राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं तो हो सकती हैं लेकिन, देश सबसे पहले है, समाज सबसे पहले है।"