किसी दलित या मुसलमान को कुर्सी सौंप दें सीएम नीतीश: बिहार में जातीय गणना पर कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिहार में जाति आधारित गणना के आंकड़ों को लेकर 'X' पर लिखा है, "जातीय जनगणना के आधार पर बिहार में सर्वाधिक संख्या दलित और मुसलमानों की है।" उन्होंने आगे लिखा, "इसलिए अब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी किसी दलित या मुसलमान को सौंप कर...बाबा साहब (भीमराव अंबेडकर) के सपने को साकार करना चाहिए।"

Load More