किसी ने कहा कि तलाक के बाद लोग दुश्मन होते हैं?: पूर्व पत्नी किरण के साथ काम करने पर आमिर
अभिनेता आमिर खान ने पूर्व पत्नी किरण राव संग काम करने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा है, "किसी डॉक्टर ने कहा है क्या कि तलाक हो जाता है तो आप फौरन दुश्मन हो जाते हैं?" उन्होंने कहा, "हमने पर्सनल व प्रोफेशनल लेवल पर साथ में बहुत काम किया...हम परिवार जैसे हैं। साथ काम करने में मज़ा आता है।"