किसी ने भी किसी का रोल नहीं छीना: अमीषा पटेल के रोल छीनने के आरोपों पर ईशा देओल
अभिनेत्री ईशा देओल ने अभिनेत्री अमीषा पटेल के रोल छीनने के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि किसी ने भी किसी का रोल नहीं छीना है।" उन्होंने कहा, "सभी के पास काम था कोई खाली नहीं बैठा था।" अमीषा ने कहा था कि ईशा और करीना कपूर जैसे स्टार किड्स उनके रोल छीन लेते थे।