किसी ने मेरे डीपफेक वीडियो के ज़रिए रुपए ऐंठने की कोशिश की, सतर्क रहें: सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ने बताया है हाल ही में उनका एक डीपफेक वीडियो बनाकर अज्ञात परिवार से रुपए ऐंठने की कोशिश की गई। अभिनेता ने इसका वीडियो अपने 'X' अकाउंट पर शेयर कर लिखा, "कई मासूम लोग इनके (साइबर ठगों) जाल में फंस जाते हैं। आपसे विनती है कि इस तरह की धोखाधड़ी से सतर्क रहें।"